बागेश्वर। पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रही हिंसा और अत्याचार के विरोध में सामाजिक संगठनों ने कड़ा आक्रोश जताया है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हस्तक्षेप करने की मांग उठाई।
शनिवार को भेजे गए ज्ञापन में पदाधिकारियों ने बताया कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे बर्बर अत्याचारों को भारत सरकार अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूती से उठाए। साथ ही वहां रह रहे हिंदुओं की जान-माल की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित कराने के लिए दबाव बनाया जाए। जिन हिंदुओं की जनहानि या मानहानि हुई है उसकी भरपाई बांग्लादेश सरकार से करवाई जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कैलाश गढि़या, महामंत्री ललित मोहन तिवारी, बजरंग दल के जिला संयोजक विजय परिहार, किशन सिंह दानू, तरुण कन्याल, देवी दत्त तिवारी, कुंदन सिंह टांगड़िया, पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे। संवाद