फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लक्षिता ने जीती विज्ञान संगोष्ठी प्रतियोगिता

Mon, 14 Aug 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मंडलसेरा में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्या मंदिर इंका की लक्षिता ने पहला स्थान पाया। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन




राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से आयोजित विज्ञान संगोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल ने किया। प्रतियोगिता के तहत विद्यार्थियों ने श्री अन्न, एक मूल्यवर्धित पौष्टिक आहार अथवा भ्रांति विषय पर मॉडल और चार्ट प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल पंत क्वैराली के हर्षित गुरुरानी को दूसरा और कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के आदित्य जोशी को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक हेम चंद्र लोहुमी, नारायण कुमार और भुवन चंद्र पांडेय रहे। संचालन सूरज बर्तवाल ने किया। संवाद

बाल विज्ञान प्रतियोगिता में प्राची अव्वल



कपकोट। एंजल एकेडमी कपकोट में बाल विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बाल वैज्ञानिकों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। प्राची जोशी पहले, चंद्रा कपकोटी दूसरे और प्रिया गढ़िया तीसरे स्थान पर रहीं। निर्णायक कैलाश गोस्वामी, तनुज तिरुवा, हरीश ऐठानी, गौरव वर्मा, आयुष कांडपाल, प्रीति कोरंगा और प्रियंका यादव रहे। अध्यक्षता प्रधानाचार्य गोविंद सुयाल ने की। इस मौके पर कविता गढ़िया, दीपा गढ़िया, हेम चंद्र पेटशाली, गजेंद्र सिंह, बबलू कोरंगा, भूपेश कनयाल, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें