फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आपदा से निपटने का किया पूर्वाभ्यास

Mon, 18 Mar 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आपदाओं से निपटने का पूर्वाभ्यास किया।डायट और राइंका परिसर को मॉकड्रिल का केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

दोपहर 12.38 मिनट पर अचानक 5.2 तीव्रता का भूकंप आने की सूचना मिलते ही रेडक्रॉस स्वयंसेवी, आपदा प्रबंधन विभाग, फायर सर्विस, एसडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ डीएलएड प्रशिक्षु राहत और बचाव कार्य में जुट गए। रेडक्रॉस के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि मॉक ड्रिल के दौरान प्रशिक्षुओं को कटर मशीन, अग्निशमन उपकरण, स्वास्थ्य उपकरण, स्ट्रेचर निर्माण समेत अन्य राहत-बचाव में आने वाले उपकरणों के प्रयोग की जानकारी दी गई। वहां पर रेडक्रॉस के चेयरमैन संजय साह जगाती, एसडीआरएफ प्रभारी राजेंद्र सिंह रावत, एलएफएम गणेश चंद्र, कोषाध्यक्ष जगदीश उपाध्याय, कैलाश प्रकाश चंदोला, डॉ. हरीश दफौटी, उमेश चंद्र जोशी, सुरेश खोलिया, वेद प्रकाश थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें