फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर से भाजपा प्रत्याशी अजय को मिली 40767 मतों की बढ़त

Wed, 05 Jun 2024 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर जिले की दोनों विधानसभा सीटों से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के प्रदीप टम्टा पर 40767 मतों की बढ़त मिली। अजय को 75550 और प्रदीप को जिले से 34783 मत मिले।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बागेश्वर कैंपस स्थित मतगणनास्थल पर दोनों विधानसभा सीटों में पड़े मतों की 14-14 टेबलों में मतों की गिनती शुरू हुई। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा को बागेश्वर विधानसभा सीट से 41056, कपकोट विधानसभा सीट से 34494 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को बागेश्वर विधानसभा सीट से 19777 और कपकोट विधानसभा सीट से 15006 मत मिले। अन्य प्रत्याशी नारायण राम को जिले की दोनों सीटों में 1934, किरन आर्या को 1168, ज्योति प्रकाश टम्टा को 382, डॉ. प्रमोद कुमार को 664 और अर्जुन प्रसाद को 748 मत मिले।
जिले की दोनों विधानसभा सीटों में सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को नकारते हुए 2817 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। बागेश्वर सीट पर 1570 तो कपकोट सीट पर 1247 मतदाता नोटा के पक्ष में गए।
विज्ञापन

जिले की दोनों विधानसभा सीटों में 118046 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। बागेश्वर विधानसभा सीट में 64873 तो कपकोट विधानसभा सीट में 53173 मतदाताओं ने मतदान किया था। मतगणना स्थल पर जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल, दोनों आरओ मोनिका, अनुराग आर्य के साथ ही अन्य आला अधिकारी मौजूद थे। मतगणना पर लगातार नजर बनाए रखी। मतगणना में 112 कार्मिकों की ड्यूटी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें