फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सरस मार्केट में ग्रामीण महिलाओं के उत्पादों की बढ़ी रौनक

Tue, 10 Nov 2026 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं अब घर तक सीमित न रहकर अपने हुनर और मेहनत को बाजार तक पहुंचा रही हैं। महिलाएं गांवों में तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों को सरस मार्केट में बिक्री के लिए ला रही हैं। इससे उन्हें अपने उत्पादों की बेहतर कीमत मिलने के साथ ही स्वरोजगार का अवसर भी मिल रहा है।
विज्ञापन

जिले के सरस मार्केट में ग्रामीण महिलाओं की ओर से तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। इनमें स्थानीय अनाज, मसाले, दालें, अचार, पहाड़ी उत्पाद और हस्तशिल्प से जुड़ी सामग्री शामिल है। ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं स्वयं अपने उत्पाद लेकर बाजार पहुंच रही हैं। ग्राहकों को भी स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पाद पसंद आ रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि पहले उनके उत्पाद गांव तक ही सीमित रहते थे। सरस मार्केट में बिक्री का अवसर मिलने से उत्पादों को बाजार मिल रहा है और आमदनी भी बढ़ रही है।
उन्होंने बताया कि नींबू, आंवले, और हरी मिर्च का आचार 100 ग्राम 150 में रुपये में बेचा जाता है। लहसुन का आचार 400 रुपये में बेचा जाता है। लहसुन, तिमूर का नमक 40 रुपये पैकेट में बेचा जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुनस्यारी से राजमा वैरायटी के अनुसार 350 से 400 रुपये में बेचा जाता है। इससे महिलाओं में अपने स्तर पर काम करने और आर्थिक रूप से मजबूत बनने का आत्मविश्वास बढ़ा है। महिलाओं का कहना है कि यदि नियमित रूप से बाजार और बिक्री की सुविधा मिले तो वे अपने उत्पादों का दायरा और बढ़ा सकती हैं। इसमें शोभा रावत, पुष्पा देवी, पार्वती देवी आदि महिलाएं जुड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें