फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने को लेकर निकाला मशाल जुलूस

विज्ञापन
बागेश्वर में पदोन्नति में आरक्षण के विरोध में मशाल निकालते जनरल ओबीसी कर्मचारी। संवाद न्यूज एजे - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर जनरल और ओबीसी इंपलाइज फेडरेशन के नेतृत्व में एकत्र कर्मचारियों ने जबरदस्त विरोध दर्ज कराया। कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकालने के साथ ही आरक्षण के पक्ष में खड़े होने के लिए राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का पुतला जलाया।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने देर शाम को नुमाइशखेत मैदान से दुग बाजार, मालरोड होते हुए एसबीआई तिराहे तक मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस के दौरान कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी प्रदेश सरकार ने पदोन्नति में आरक्षण समाप्त करने का शासनादेश जारी नहीं किया है। यह सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अवहेलना के साथ ही सवर्ण और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों के साथ अन्याय है। कहा कि पदोन्नति में आरक्षण समाप्त होने तक उन लोगों का संघर्ष जारी रहेगा। मशाल जुलूस में तमाम संगठनों के लोग शामिल थे।
मशाल जुलूस में फेडरेशन के अध्यक्ष रवि जोशी, महासचिव अनिल जोशी, संयोजक केसी मिश्रा, हीरा बल्लभ भट्ट, प्रमोद मेहता, दीप पांडे, आलोक पांडे, दिनेश खेतवाल, विजय गोस्वामी, रश्मि मेहता, अंजू दिगारी, ममता पांडे, मनोज कांडपाल, गणेश कुवार्बी, सचिन कांबोज, सुरेंद्र चौहान, हेमंत पंत, कमल जोशी, कैलाश अंडोला, जय दत्त पांडे, सुनील बुदलाकोटी, प्रदीप जोशी, तारा दूबे, संजय जोशी, मनोज कपकोटी, संजय सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें