बागेश्वर। कांग्रेसियों ने कृषि विधेयकों के विरोध और किसानों के समर्थन में मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी अध्यादेशों का सड़क से संसद तक विरोध किया जाएगा।
बृहस्पतिवार को युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में जिला कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, एससी प्रकोष्ठ, पंचायत राज प्रकोष्ठ ने कृषि विधेयकों के विरोध में नुमाइशखेत से चौक बाजार स्थित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा तक जुलूस निकाला। जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि केंद्र सरकार किसान विरोधी विधेयक लाई है। सरकार देश में खेती के निजीकरण की ओर कदम बढ़ा रही है और किसानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कहा कि केंद्र सरकार किसानों की राय लिए बगैर अपने निर्णय थोप रही है।
मशाल जुलूस में कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, भूपेश खेतवाल, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अध्यक्ष गीता रावल, प्रदेश सचिव इंदिरा जोशी, सुनीता टम्टा, गीतांजलि, प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण, रंजीत दास, अंकुर उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर पांडेय, रोहित खैर, प्रकाश कुमार, गोविंद चंदोला, भीम कुमार, रिजवान खान, जगदीश पांडेय, नरेंद्र कोरंगा, मोहन कोरंगा, बहादुर बिष्ट, महेश पंत, गोकुल परिहार, विशाल रावत, मोनिश खान, किशन कठायत, विनोद पाठक आदि शामिल थे।