फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गागरीगोल कस्बे में आए दिन जाम लगने से दिक्कतें बढ़ी

Tue, 05 Mar 2024 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बैजनाथ गागरीगोल बागेश्वर मोटर मार्ग में यातायात बढ़ने और सड़क केे किनारे अतिक्रमण होने से मोटर मार्ग में आए दिन जाम लग रहा है। गागरीगोल क्षेत्र की जनता ने मोटर जाम से निजात दिलाने के लिए गागरीगोल में यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की है। गागरीगोल क्षेत्र में सड़क के किनारे जगह-जगह पर अतिक्रमण होने से बैजनाथ, गागरीगोल, बागेश्वर मोटर मार्ग काफी संकरा हो गया है। गागरीगोल क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पप्पू साह ने डीजीबीआर से जाम से निजात दिलाने के लिए सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ गागरीगोल कस्बे में भौरा पुल, प्राथमिक विद्यालय गागरीगोल के प्रवेश द्वार, मन्यूड़ा और सिमार में यातायात पुलिस तैनात करने की मांग की है। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने क्षेत्र के लोगों से सड़क के किनारे की भूमि में अतिक्रमण न करने को कहा है। उन्होंने डीजीबीआर से मोटर मार्गों के किनारे हो रहे अतिक्रमण को चिह्नित कर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें