फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सती देवी की थुलमा-पंखी, अंकित के ताम्र उत्पाद को मिला पहला पुरस्कार

Sat, 04 Mar 2023 10:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हथकरघा, हस्तशिल्प और लघु उद्योग में कार्य कर रहे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला कार्यालय सभागार में उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। डीएम अनुराधा पाल की अध्यक्षता वाली समिति ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर श्रेष्ठ उत्पादों का चयन पुरस्कार के लिए किया। नई बस्ती की सती देवी को उत्कृष्ट थुलमा और पंखी उत्पाद, देवलधार के अंकित कुमार को ताम्र बर्तन निर्माण के लिए पहला पुरस्कार मिलेगा। लघु उद्योग में फल संरक्षण के लिए ज्वड़ा स्टेट, सिरकोट को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में हस्तशिल्प और हथकरघा के लिए पांच-पांच जबकि लघु उद्योग से पुरस्कार के लिए तीन आवेदन मिले थे। चयन समिति ने आवेदकों के उत्पादों का बारीकी से निरीक्षण कर हस्तशिल्प में सिमगढ़ी की मंदोदरी देवी और विमला देवी को दूसरे स्थान के लिए चुना। हथकरघा में तुनिया, द्यौनाई निवासी नीलम को फेब्रिक पेंटिंग और रातिरकेटी के हीरा सिंह को टोकरी, चटाई, फूलदान बनाने के लिए दूसरा स्थान दिया गया। लघु उद्योग में भिटालगांव के हरीश तिवारी को डिस्टल वाटर और कठायतबाड़ा की शांति को टेक्सटाइल क्षेत्र में संयुक्त रूप से दूसरे पुरस्कार के लिए चुना गया।
जिला उद्योग के महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल ने बताया कि पहले स्थान पर रहे लाभार्थियों को छह हजार, प्रशस्ति पत्र और दूसरे स्थान के लिए चयनित लाभार्थी को चार हजार रुपये और प्रशस्तिपत्र दिया जाएगा। डीएम पाल ने सभी उद्यमियों को शुभकामनाएं दी और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लघु और कुटीर उद्योग ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं जिन्हें प्रोत्साहित करने के लिए हरसंभव कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर हस्तशिल्पी दुलप राम, दलीप सिंह खेतवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें