फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UK News: पुलिस की नाक के नीचे से फरार हुआ कैदी, 450 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो में से एक भागा; तलाश जारी

Wed, 17 Sep 2025 05:25 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर

सार

कपकोट में 450 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए कैदी न्यायालय लाते समय पुलिस की पकड़ से भाग गए। एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार हो गया है। फरार कैदी की खोजबीन सरयू नदी और आसपास के क्षेत्र में की जा रही है।
विज्ञापन
police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर जिले के कपकोट में 450 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए कैदी न्यायालय लाते समय पुलिस की पकड़ से भाग गए। एक कैदी को पुलिस ने पकड़ लिया है। दूसरा फरार हो गया है। फरार कैदी की खोजबीन सरयू नदी और आसपास के क्षेत्र में की जा रही है। मामले में पुलिस कुछ भी बताने से बच रही है। 

विज्ञापन


कपकोट पुलिस ने मंगलवार को साहिल (23) निवासी वार्ड नंबर एक स्नोव्यू नैनीताल और रोहित कुमार (21) निवासी राजमहल कंपाउंड, मल्लीताल नैनीताल को 450 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। बुधवार को दोपहर के समय उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए बागेश्वर ला रहे थे। बताया जा रहा है कि झटक्वाली के समीप दोनों युवक वाहन से कूदकर फरार हो गए। एक को पुलिस ने मौके से कुछ दूर पकड़ लिया है। दूसरे की तलाश चल रही है। सीओ अजय लाल साह ने फिलहाल मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया देने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें