राजकीय महाविद्यालय की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को छात्रसंघ के नेतृत्व में छात्र छात्राओं ने प्रभारी प्राचार्य से मुलाकात करके उन्हें ज्ञापन सौंपा।
उन्होंने महा विद्यालय में पूर्णकालिक प्राचार्य समेत प्राध्यापकों के पदों पर तैनाती करने, नव स्वीकृत विषयों को शीघ्र संचालित कराने की मांग की है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। प्रभारी प्राचार्य डॉ. केके पंत को सौंपे ज्ञापन में छात्रों ने महाविद्यालय में प्राध्यापकों के रिक्त पद शीघ्र भरने, बीए में नव स्वीकृत विषयों में भूगोल, पर्यटन और संगीत, एमए में समाज शास्त्र, इतिहास और राजनीति शास्त्र विषय का संचालन शीघ्र कराने की मांग की है।
कहा कि प्राध्यापकों के पद खाली होने के कारण महत्वपूर्ण विषयों के सेमेस्टर समय पर नहीं हो पा रहे हैं। छात्रावास का निर्माण नहीं होने के कारण दूरस्थ क्षेत्रों के छात्र छात्राओं को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने प्राचार्य से समस्याओं का समाधान शीघ्र कराने को कहा है। ज्ञापन देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष पवन मेहरा, सचिव नीरज भट्ट, सह सचिव गणेश कुमार, उपाध्यक्ष हंसी ऐठानी, हरीश बिष्ट, किरन उपाध्याय, हरीश मेहरा और हेमंत गढ़िया आदि शामिल थे। 21 बीजीएस 15पी: कपकोट में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन देते छात्र।