फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
17 सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने बागेश्वर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रदेश सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निदेशालय में धरना देने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


शिक्षा के लिए बनने वाली नीतियों में शिक्षक संगठनों को शामिल करने, प्राथमिक शिक्षकों का इंट्री स्केल 16 हजार 290 करने, प्रधानाध्यापक व जूनियर सहायक अध्यापक का इंट्री स्केल 17 हजार 140 करने, सुगम-दुर्गम का निर्धारण दुबारा करने, 20 उपार्जित अवकाश देने, चयन प्रोन्नत पर एक वेतन वृद्धि देने, स्थानांतरण एक्ट बनाने, 2005 में नियुक्त सभी शिक्षकों को अंशदायी पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन का लाभ देने सहित 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को सभी शिक्षक नुमाईश मैदान में एकत्र हुए। इसके बाद जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे जहां पर जोरदार प्रदर्शन करने के बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया।

 धरना प्रदर्शन करने वालों में प्रांतीय पर्यवेक्षक बीना भंडारी, प्रचार मंत्री प्रताप कबडोला, प्रांतीय सदस्य रमेश कांडपाल, जिला संरक्षक चंद्रशेखर, जिलाध्यक्ष विक्रम पिलख्वाल, मंत्री इंद्रपाल धपोला, प्रेम सिंह, कपकोट ब्लॉक अध्यक्ष दीपक रावत, मंत्री राजेंद्र देव, कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, बागेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष हेम पांडे, दीपा रावत, पूरन जोशी, गरुड़ ब्लॉक अध्यक्ष भुवन मंमगई, नवीन मिश्रा, बलवंत कालाकोटी सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें