फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जिले के प्राथमिक विद्यालयों को मिले 23 सहायक शिक्षक

Sat, 17 Aug 2024 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने जिला स्तर पर सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की। मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शुक्रवार को विधायक पार्वती दास ने 19 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे। सीईओ गजेंद्र सिंह सौन ने बताया कि शेष रिक्त पदाें के लिए शिक्षक भर्ती चयन प्रक्रिया जारी रहेगी। डीईओ बेसिक विनय कुमार ने बताया कि 10 अगस्त को अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की गई थी। जिसमें 23 अभ्यर्थियों का चयन सहायक शिक्षक पद के लिए किया गया था। चार सहायक शिक्षकों के नियुक्तिपत्र डाक के माध्यम से भेजे जाएंगे। अभ्यर्थियों की अगली काउंसलिंग 18 अगस्त को की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें