फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 प्राथमिक स्कूल सिया का भवन जर्जरहाल 

Wed, 05 Jul 2017 09:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सिया का भवन जीर्ण-शीर्ण हाल में है। बरसात में छत से कमरों में पानी आता है। इसके चलते हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। विद्यालय प्रबंधन समिति ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से भवन का सुधार होने तक टिन शेड का निर्माण कराए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन


उप शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोहन लाल सहित अन्य अभिभावकों ने कहा है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में है। विद्यालय में वर्तमान में 21 बच्चे अध्ययनरत हैं। भवन के जर्जरहाल होने से बरसात में कमरों में बैठने लायक नहीं रहता है।

दीवार और छत के भरभराकर गिरने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा है कि यदि इसी भवन में कक्षाओं का संचालन किया गया तो तेज बारिश होने पर कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। बारिश होने पर स्कूल में छुट्टी करनी पड़ती है। इससे पठन-पाठन भी प्रभावित होता है। इस समस्या को देखते हुए समिति के अध्यक्ष और सभी अभिभावकों ने विद्यालय भवन के सुधार होने तक अस्थाई टिनशेड का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें