फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों की रोकथाम को करें जरूरी इंतजाम

Tue, 25 Jun 2019 11:18 PM IST
दीपक नेगी बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर कलेक्ट्रेट में सड़क सुरक्षा की बैठक लेती डीएम रंजना राजगुरु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीएम रंजना राजगुरू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिशासी अभियंताओं को सड़कों का निरीक्षण, गड्ढे भरान, दुर्घटना संभावित मोटर मार्गों का सुधारीकरण, जगह-जगह साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


उन्होंने एआरटीओ, पुलिस को संयुक्त तौर पर चेकिंग अभियान चलाकर ओवर स्पीड, वाहन चलाने के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। साथ ही बाल संरक्षण आयोग के निर्देशानुसार स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों की चेकिंग करने के निर्देश दिए। वहीं महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों में नुक्कड़ नाटक और प्रतियोगिताओं के जरिए यातायात नियमों की जानकारी देने को कहा। इसके साथ ही एसपी लोकेश्वर सिंह को ओवर लोडिंग और ओवर स्पीड रोकने के लिए चेकिंग करने के लिए निर्देशित किया। 

वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, गरुड़ जयवर्द्धन शर्मा, कपकोट प्रमोद कुमार, एआरटीओ केसी पलड़िया, विवेक सोनकिया, राजदेव जायसी, कृपाली सिंह, नरेश शर्मा आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें