फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से पहले बच्चों के लिए आईसीयू यूनिट बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। तीसरी लहर में बच्चों में कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में लगा हुआ है। जिला अस्पताल में बच्चों के लिए 50 बेड स्थापित करने की व्यवस्था कर ली गई है। बच्चों के लिए अलग से आईसीयू यूनिट स्थापित करने की भी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बच्चों के लिए खतरा बताया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने स्पष्ट कर दिया है कि तीसरी लहर में कोरोना बच्चों में तेजी से फैल सकता है। बच्चों को संक्रमण के प्रभाव से बचाने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में लगा हुआ है। जिला अस्पताल में बच्चों के उपचार के लिए सभी व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। संक्रमित बच्चों के साथ उनके अभिभावकों के रहने की भी व्यवस्था तैयार की जा रही है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि संक्रमित बच्चों के लिए आईसीयू यूनिट स्थापित करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शीघ्र ही कार्य प्रारंभ होगा। इसके अलावा जिला अस्पताल के एक वार्ड में संक्रमित बच्चों के लिए 50 बेड की व्यवस्था बना ली गई है। आवश्यकता पड़ने पर इन बेडों को तैयार कर इस्तेमाल किया जाएगा। बता दें कि अब तक जिले में चार बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। होम आइसोलेशन में उपचार के बाद सभी स्वस्थ हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें