फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लघु अर्धकुंभ को लेकर जोरशोर से चल रहीं तैयारियां

Thu, 13 Apr 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
कपकोट के भद्रतुंगा में चल रहे मैदान समतलीकरण का जायजा लेते संत अभिराम दास। संवाद
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के भद्रतुंगा में तीन मई से होने वाले कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। हवन कुंड निर्माण के लिए मैदान समतलीकरण का काम जोरशोर से चल रहा है। बिजली, पानी की व्यवस्थाएं भी की जाने लगी हैं।
विज्ञापन

लघु अर्धकुंभ समिति के अध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री बलवंत सिंह भौर्याल ने बताया कि आयोजन भव्य और दिव्य होने जा रहा है। यज्ञ में देश के विभिन्न प्रदेशों से साधु-संत आएंगे। आगंतुकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। हवन के बाद सरयू का जल लेकर साधु-संत विभिन्न प्रदेशों को रवाना होंगे।
सरमूल, सहस्त्रधारा, भद्रतुंगा विकास समिति के सलाहकार दयाल कुमल्टा ने बताया कि लघु अर्धकुंभ को श्रीराम महायज्ञ का नाम दिया गया है। कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। क्षेत्रवासियों की आय बढ़ाने के लिए भद्रतुंगा के समीप के गांवों में खाली पड़े घरों में बाहर से आने वालों को ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पारिवारिक गुरु संत अभिराम दास और भद्रतुंगा के महंत देवानंद दास की देखरेख में तैयारियां पूरी की जा रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें