फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: बीसीए, बीबीए के लिए नहीं लगानी होगी दूसरे कॉलेजों की दौड़, BD पांडे परिसर में शुरू होंगे सात विषय

Wed, 23 Oct 2024 01:04 PM IST
हीरा मेहरा सुशीला मेहरा, संवाद

सार

अब बीडी पांडे परिसर को प्रोफेशनल शिक्षा का हब बनाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही यहां विद्यार्थियों को मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज की सुविधा मिल सकेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से परिसर जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा।
विज्ञापन
बीडी पांडे परिसर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

वर्तमान में रोजगारपरक शिक्षा की मांग बढ़ रही है। विद्यार्थी माध्यमिक शिक्षा के बाद तकनीकी या व्यावसायिक शिक्षा की ओर अधिक रुख करते हैं। अब बीडी पांडे परिसर को प्रोफेशनल शिक्षा का हब बनाने की तैयारी चल रही है। जल्द ही यहां विद्यार्थियों को मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज की सुविधा मिल सकेगी। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की मदद से परिसर जल्द ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनेगा। एडीबी ने विभिन्न परिसरों से नए विषयों की लिस्ट मांगी है, जिनका संचालन कॉलेज प्रशासन परिसर में कराना चाहता है।

प्रोफेशनल कोर्सेज की बढ़ती मांग को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने सात व्यावसायिक विषयों को संचालित करने का निर्णय लिया है। जिले के आम और गरीब परिवार के विद्यार्थी भी कम फीस में लाभ उठा सकेंगे। विद्यार्थियों की निजी कॉलेजों में निर्भरता भी कम होगी। 

इन विषयों के लिए भेजा है प्रस्ताव

विज्ञापन

एडीबी के साथ हुई बैठक में परिसर के लिए बीबीए, बीसीए, एमसीए, एमबीए, डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस, डिप्लोमा इन फूड न्यूट्रीशियन और डिप्लोमा इन एरोमेटिक मेडिसिनल प्लांटस कोर्सेज संचालित करने की मांग की गई है।

बीडी पांडेय परिसर में विकास लाने की हम भरपूर कोशिश कर रहे हैं। सात प्रोफेशनल कोर्सेज खोलने का प्रस्ताव हमने एशियन डेवलपमेंट बैंक और सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय को दिया है। उम्मीद है कि जल्द परिसर में व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत होगी।

विज्ञापन

- प्रो. जीसी साह, निदेशक, बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें