चार माह का मानदेय व नियमित ड्यूटी की मांग को लेकर पीआरडी जवानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। पीआरडी जवानों ने बुधवार को युवा कल्याण विभाग में तालाबंदी की। तालाबंदी के बाद विकास भवन परिसर में स्थित धरना स्थल पर सभा आयोजित की गई।
इस मौके पर पीआरडी जवानों ने रुके हुए मानदेय देने और प्रशिक्षित महिला पीआरडी जवानों को शीघ्र तैनाती देने की मांग उठाई। यदि विभाग जल्दी उनकी मांगों को पूरा नहीं करता है तो आंदोलन को उग्र कर दिया जाएगा। बाद में मांगों से संबंधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा गया। तालाबंदी व धरना प्रदर्शन करने वालों में दीपक जोशी, मनोज कुमार, दीपक कत्यूरी, कैलाश चंद्र, देवेंद्र लाल आदि शामिल थे।