फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिखित आश्वासन मिलने पर पीआरडी जवानों का धरना समाप्त

Tue, 15 Nov 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला युवा कल्याण अधिकारी की ओर से लिखित आश्वासन मिलने के बाद पीआरडी जवानों ने धरना समाप्त कर दिया है। पीआरडी जवानों ने लिखित आश्वासन पर कार्रवाई नहीं होने पर फिर से आंदोलन छेड़ने की चेतावनी भी दी है। 
विज्ञापन



पूर्व में ड्यूटी का मानदेय और तैनाती की मांग को लेकर प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन द्वारा पिछले चार दिनों से धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। पीआरडी जवानों का कहना था कि प्रशिक्षण देने के बावजूद उन्हें विभागों में तैनाती नहीं दी जा रही है। इसके चलते उनके सामने आर्थिक संकट गहरा गया है। आंदोलन की उपेक्षा से खिन्न होकर आंदोलित पीआरडी जवानों ने जेल भरो आंदोलन चलाने की चेतावनी दी थी। इस पर मंगलवार को जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्य ने पीआरडी जवानों से वार्ता की।

इस मौके पर उन्होंने लंबित मानदेय का भुगतान करने और विभिन्न विभागों में जवानों को तैनाती दिए जाने का लिखित आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद पीआरडी जवानों ने जेल भरो आंदोलन वापस ले लिया है। वार्ता के मौके पर पीआरडी संगठन के अध्यक्ष मनोज कुमार, दीपक जोशी, कैलाश भोटिया, बलवंत भोटिया, नरेश कुमार, खुशाल राम, नर सिंह, महेश राम, हरीश राम, घनश्याम, पूरन आदि पीआरडी जवान उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें