फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदीप अब साइकिल से मुनस्यारी के सफर पर 

Fri, 06 Oct 2017 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में साइकिल यात्री प्रदीप राणा को हरी झंडी दिखाते दास।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पर्यावरण और स्वच्छता के लिए देश के विभिन्न राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर लौटे गरुड़ निवासी प्रदीप राणा का यहां पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। शुक्रवार को विधायक चंदन राम दास ने प्रदीप को एसबीआई तिराहा पर कपकोट, शामा और मुनस्यारी जाने के लिए हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन


राणा ने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों का ध्यान पर्यावरण की सुरक्षा की ओर ले जाने के साथ ही अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज कराना है। उन्होंने लोगों से हिमालय की सुरक्षा के लिए धरा को हराभरा करने की अपील की।

इस दौरान पिंडारी व्हील्स साइकिल ऐसोसिएशन के भूपेश कनवाल, प्रशांत मलड़ा, सुनील भंडारी, कमल साह जगाती, दीपक बाफिला, मनीष पांडे, प्रकाश साह, संजय वर्मा, योगेश परिहार, मनोज ओली, दिनेश दानू, रवि और प्रकाश तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें