फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइन पर बिजली गिरने से कमस्यार घाटी के 28 गावों की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कांडा क्षेत्र की 11 केवी लाइन पर रविवार शाम बिजली गिर गई। इससे मेन लाइन में लगे इंसुलेटर फुंक गए। इस कारण कमस्यार घाटी के 28 गांवों की बिजली गुल हो गई। इन गांवों के लोगों ने बगैर बिजली के रात काटी।
विज्ञापन

कपकोट के लीती, गोगिना क्षेत्र में भी आए दिन बिजली व्यवस्था भंग हो रही है। इससे लोगों में रोष है। इधर रविवार शाम करीब छह बजे दाणोथल में बिजली की 11 केवी लाइन में जोरदार धमाका हुआ।
इसके बाद क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। लाइन में लगे इंसुलेटर जल गए। इससे खातीगांव, कपूरी, नरगोली, तुसरेड़ा, देवल बिछराल, सानिउडियार, रावतसेरा आदि 28 गांव अंधेरे में डूब गए। सोमवार को भी इलाके की बिजली बहाल नहीं हुई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है। ऊर्जा निगम के जेई मदन मोहन जोशी ने बताया कि बिजली गिरने ने लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। मरम्मत का काम चल रहा है। जल्द विद्युत व्यवस्था सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें