फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बिजली के तार टूटने से 45 ग्राम पंचायतों में बत्ती गुल

Wed, 21 May 2025 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरसीला क्षेत्र में आधी रात के बाद सुचारू हुई आपूर्ति, 40 ग्राम पंचायतों में 15 घंटे से अधिक गुल रही बिजली
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर बिजली आपूर्ति पर भी पड़ रहा है। कपकोट में रात को मौसम खराब होने के दौरान कई स्थानों पर बिजली के तार टूटने से 45 ग्राम पंचायतों की बिजली गुल हो गई। रातभर बिजली बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सोमवार की रात को तहसील क्षेत्र में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई। इस दौरान तेज हवाएं चलने से हरसीला, फरसाली पट्टी, सरयू और पिंडर घाटी क्षेत्र को जोड़ने वाली बिजली लाइनें टूट गईं। तार टूटने से हरसीला, गोलना, जसरौली, फरसाली, मल्लादेश, गुलेर, खर्ककानातोली, कर्मी, दोबाड़, सोराग, बदियाकोट, धूर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। खराब मौसम के बावजूद कर्मचारियों ने हरसीला क्षेत्र में लाइन की मरम्मत की और रात को करीब एक बजे बिजली सुचारू करवाई। फरसाली और कर्मी क्षेत्र की बिजली लाइनों की मरम्मत के लिए मंगलवार की सुबह काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- कई जगहों पर लाइन में पेड़ टूटकर गिरने से तार टूट गए थे। कर्मचारियों को लाइन दुरुस्त करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। फरसाली क्षेत्र में दोपहर एक बजे और कर्मी क्षेत्र में शाम को साढ़े चार बजे आपूर्ति सुचारू करवाई गई। -एसएस भंडारी, एसडीओ यूपीसीएल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें