फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के कनेक्शन नहीं दे सका ऊर्जा निगम

Sat, 18 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
विद्युत सुविधा मांगते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के रातिरकेठी, कीमू, गोगिना, मल्काडुंगर्चा, जैंती, सतगढ़, हम्पटी कापड़ी ग्राम पंचायतों में कई परिवारों को बिजली के कनेक्शन नहीं मिल पाए हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने 10 दिन में बिजली कनेक्शन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे रातिरकेठी, मल्खाडुंगर्चा के ग्रामीणों ने कहा कि खड़लेख, भनार से विद्युत लाइन गोगिना तक बच चुकी है। सभी ग्राम पंचायतों की ओर से धनराशि जमा कर दी गई है। इसके बावजूद ऊर्जा निगम उन्हें कनेक्शन नहीं दे रहा है जबकि विद्युत नियामक आयोग और सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत इस लापरवाही के लिए जुर्माने का भी प्राविधान किया गया है।

कनेक्शन न मिलने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह चक्की, वेल्डिंग आदि कुटीर उद्योग भी नहीं लगा सके हैं। डीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिसमें ग्रामीणों ने 10 दिन के भीतर बिजली के कनेक्शन न देने पर 27 जून से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में मान सिंह, दलीप सिंह, मेहरबान सिंह, सुंदर सिंह, भवान सिंह, धन सिंह, बाले सिंह, भूपाल मेहता, गोविंद सिंह, पुष्कर सिंह, कमलेश सिंह आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें