जिला मुख्यालय के भागीरथी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जबरदस्त जल संकट बना हुआ है। नलों में पानी नहीं आने से लोगों को जल स्रोत से पीने का पानी जुटाना पड़ रहा है। जल स्रोत में भी कम पानी आने से एक बर्तन भरने के लिए आधे घंटे से भी अधिक का इंतजार करना पड़ रहा है। लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं।
भागीरथी क्षेत्र में पिछले चार दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। योजना में पानी नहीं आने से लोगों को एकमात्र जल स्रोत पर निर्भर होना पड़ रहा है। हाल के वर्षों में इस धारे का पानी भी कम हो गया है। धारे में कम पानी आने से लोगों को एक बर्तन भरने के लिए भी लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ती है। ऐसे में सुबह से शाम तक लोगों का अधिकांश समय पानी जुटाने में ही बीत रहा है। महिलाएं काम काज छोड़कर तो बच्चे पढ़ाई छोड़कर बर्तनों के साथ धारे पर इंतजार करने को मजबूर हो रहे हैं।
रविवार को क्षेत्र में निरीक्षण को गए जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के सामने स्थानीय लोगों ने पेयजल संकट की समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों से क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को सुुचारु करने के निर्देश दिए। ब्यूरो