फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: चार महीने में उखड़ने लगा डामर, गड्ढों से धीमा हो रहा सफर

Tue, 25 Mar 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ की धैना-लखनी सड़क बदहाल होने से यात्रियों और वाहन चालकों की बढ़ रही परेशानी
विज्ञापन

गरुड़ (बागेश्वर)। धैना-लखनी सड़क में चार महीने पहले किया गया डामर उखड़ने लगा है। सड़क में कई जगहों पर गड्ढे बनने से वाहनों की रफ्तार धीमी हो रही है। रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धैना, लखनी, मथुरो-पाटली, सिलिंगवाड़ी, नौटा, कटारमल आदि गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने वाली 13 किमी सड़क पर रोजाना सैकड़ों ग्रामीण आवाजाही करते हैं। 2024 की सर्दियों में इस मार्ग पर डामरीकरण किया गया था लेकिन अधिकतर जगहों पर डामर उखड़ गया है। निकास नाली नहीं होने से भी बारिश के दौरान पानी सड़क पर बहता है। कई जगहों पर सुरक्षा दीवार लगाने की भी जरूरत है। सड़क में बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को अधिक मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन


कोट
मोटर मार्ग की हालत दिनोंदिन खराब हो रही है। जगह-जगह डामर उखड़ने से दोपहिया वाहन रपट रहे हैं। शाम होने के बाद सफर करने में जोखिम बना रहता है। -भगवत राणा, समाजसेवी

कोट
सड़क कई जगह पर खराब हो गई है। धैना से गरुड़ आने में ही एक घंटे का समय लग रहा है। बुजुर्ग और गर्भवतियों को सफर करने में अधिक दिक्कत हो रही है। -हिमांशु जोशी, व्यापारी,

कोट
सड़क में बारिश के पानी की निकासी का प्रबंध नहीं है। बारिश होने पर पानी सड़क पर बहने से भी डामर को नुकसान होता है। विभाग को जल्द सड़क की सुध लेकर मरम्मत करानी चाहिए। -दीपक जोशी, ग्रामीण
विज्ञापन


कोट-सड़क में जहां-जहां डामर उखड़ा है, वहां पर पैच वर्क का कार्य कराया जाएगा। जल्द ही सड़क में बने सभी गड्ढों को भर दिया जाएगा। -एसके पांडेय, ईई लोनिवि बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें