बागेश्वर। मुख्यमंत्री हरीश रावत का 16 मई को बागेश्वर जिले के गरुड़ आने का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। कपकोट के विधायक ललित फर्स्वाण ने बताया कि दिल्ली में आयोजित मीटिंग में जाने के कारण गरुड़ का कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों के भीतर मुख्यमंत्री का भ्रमण कार्यक्रम तय होगा।