फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ठप रहा यातायात 

Mon, 16 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
मलबे में फंसी जीप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। यहां करीब तीन घंटे तक हुई मुसलाधार बारिश और ओलावृष्टि से तहसील क्षेत्र में जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। बारिश और भूस्खलन से कंधार रौल्याना मोटर मार्ग जगह-जगह अवरुद्ध हो गया। तेज बारिश के चलते कई जगहों पर घंटों तक यातायात भी प्रभावित रहा। रविवार के दोपहर करीब एक बजे से ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


बारिश के चलते लोग  घरों में दुबके रहे और जगह-जगह वाहनों का आवागमन भी ठप रहा। बारिश से आगर-मटे, अकुणाई-अणां, मटे-तिलसारी, पांडे-खरक, गागरीगोल-चनोली और कंधार-रौल्याना मोटर मार्ग भूस्खलन से जगह-जगह पर टृट गया है। गरुड़ बाजार और बैजनाथ में लोनिवि के कलमठ बंद होने से बारिश का पानी दुकानों के अंदर घुसने से गरुड़ और बैजनाथ के दुकानदारों को भारी क्षति पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें