बागेश्वर। झिरौली पुलिस थाना क्षेत्र के एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिजनों ने शव को बागेश्वर लाकर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असल कारण पता चल सकेगा।
राजस्व पुलिस के अनुसार क्षेत्र काफलीगैर के असों गांव निवासी 26 वर्षीय सूरज मेहता (26) पुत्र राम सिंह मेहता का दिल्ली में निधन हो गया था। शुक्रवार को परिजन उसके शव को बागेश्वर लाए और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। एसडीएम हर गिरि ने बताया कि परिजनों ने संदिग्ध हालात मौत के चलते पोस्टमार्टम कराया है। विसरा सुरक्षित कर लिया है। फिलहाल मामला राजस्व पुलिस के पास है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।