फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 07 Jul 2023 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। थाना क्षेत्र के भंडारीगांव निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। दो-दिन बाद पुलिस ने घर से उसका शव बरामद किया। कांडा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भंडारीसेरा के ग्रामीणों ने कांडा पुलिस को फोन पर पड़ोस के मकान से दुर्गंध आने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा जहां हिमांशु रावत (30) पुत्र आनंद सिंह रावत फंदे से लटका मिला।
थानाध्यक्ष खुशवंत सिंह ने बताया कि शव से दुर्गंध आ रही थी और वह दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से बेहद तनाव में था। युवक का बड़ा भाई भी उसी घर में रहता है लेकिन वह भी मानसिक रूप से कमजोर है। मृतक के माता-पिता इलाज के लिए देहरादून गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें