फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: गांव में पहले फिश कियाेस्क का शुभारंभ

Tue, 11 Jul 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बिचला दानपुर के रमाड़ी गांव में मत्स्य विभाग की ओर से मछली पालक दिवस मनाया गया। विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी और मछली पालन को आय अर्जित करने का जरिया बनाने के लिए कहा। इस मौके पर गांव में पहले फिश कियाेस्क (मछली उत्पादों की दुकान) का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक मनोज मियान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिले में मछली पालन रोजगार का बेहतर माध्यम बनता जा रहा है। वर्तमान में 25 सोसायटी के माध्यम से कलस्टर में मछली पालन किया जा रहा है। कई किसान व्यक्तिगत तौर पर मछली पालन कर आय अर्जित कर रहे हैं। बताया कि जिले की ट्राउट मछलियों की देहरादून तक मांग है। उन्होंने मछली पालक रोशन सिंह के फिश कियोस्क का शुभारंभ किया। मछली पालक रोशन सिंह ने बताया कि समितियों के सहयोग से इस केंद्र को चलाया जाएगा और लोगों को ताजा मछली और मछली के पकवान परोसे जाएंगे। इस मौके पर ग्राम प्रधान गणेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें