फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पिट्ठू पुस्तकालय का महत्व समझाया

Mon, 07 Aug 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) ने राजकीय जूनियर हाईस्कूल ओखलीसिरोद, प्राथमिक विद्यालय ओखलीसिरोद, प्राथमिक विद्यालय जांठा में पुस्तक प्रदर्शनी लगाकर विद्यार्थियों को पिट्ठू पुस्तकालय का उद्देश्य बताया। डायट के प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज पांडे ने बताया कि डायट के भाषा उत्कृष्टता केंद्र के तहत पिट्ठू पुस्तकालय का संचालन किया जा रहा है। इसके पीछे बच्चों में पढ़ने की रुचि को बढ़ावा देना है। बताया कि पिट्ठू पुस्कालय के तहत विद्यार्थियों को पुस्तकें दी जाएंगी जिन्हें पढ़कर एक सप्ताह में वापस लौटाना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें