गरुड़ (बागेश्वर)। मोहन सिंह मेहता सीएचसी बैजनाथ में मिशन इंद्र धनुष टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख हेमा बिष्ट ने किया। उन्होंने हर मां बाप से अपने छोटे बच्चे को अनिवार्य रूप से मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत टीका लगवाना चाहिए। अस्पताल के प्रभारी डाॅक्टर विजय गुप्ता ने माह अगस्त, सितंबर, अक्तूबर माह में 0 से 5 साल तक के बच्चे जो टीकाकरण से छूटे है उन्हें टीका लगाया जाएगा। इस दौरान इंद्र सिंह बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख बहादुर कोरंगा, मृदुल कांडपाल, अनुज कांडपाल, भुवन बिष्ट, मंजू पांडे, ज्योति आदि मौजूद थे।