फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: धान की रोपाई के लिए समय अनुकूल, पशुओं का रखें उचित ख्याल

Sat, 08 Jul 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। मौसम विभाग ने 11 जुलाई तक मध्यम या अधिक बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान लगातार या रूक-रूक कर बारिश हो सकती है। वैज्ञानिकों ने इस मौसम को धान की रोपाई और मडुवे की निराई-गुड़ाई के लिए उपयुक्त बताया है। पशुओं को बीमारियों से बचाने के लिए विशेष देखभाल करने की सलाह भी दी है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र काफलीगैर के वैज्ञानिकों ने कहा कि मध्यम या भारी बारिश धान की राेपाई और बुवाई के लिए मुफीद है। धान के खेेतों में पानी की पर्याप्त मात्रा बनाए रखने के लिए मेड़ मजबूत बनानी जरूरी है। पूर्व में बोए गए धान के लिए भी मध्यम बारिश उपयोगी है। इस मौसम में मडुवे से खर पतवार हटाने के लिए दन्याली लगाई जा सकती है। मानसूनी बारिश के दौरान पानी का खेतों में जमाव कुछ फसलों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
मक्के केे खेत में जलभराव होने से पौधे की वृद्धि रुक जाती है। सब्जी के खेतों में भी जमा पानी नुकसान करता है। ऐसे में बारिश से पूर्व ही खेतों से पानी की निकासी का उचित प्रबंध किया जाना जरूरी है। किसान परिपक्व फलों की तुड़ाई करने के साथ-साथ फसल के खेतों में गिरे फलों को साफ करें या गड्ढे में दबा दें।
विज्ञापन

निमोनिया से करें बकरियों का बचाव
बागेश्वर। वैज्ञानिकों का कहना है कि भारी बारिश के दौरान बकरियों का विशेष रखरखाव जरूरी है। लापरवाही से बकरियों में निमोनिया होने की संभावना बढ़ जाती है। निमोनिया होने पर बकरियों को सांस लेने में दिक्कत होती है और बीमारी जानलेवा भी हो सकती है। वैज्ञानिकों ने बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए महिष वंशी मवेशियों को बारिश के दौरान बाहर न बांधने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए किसानों को आगामी तीन दिनों में रोपाई, बुवाई और पौधरोपण की सलाह दी जाती है। बारिश जहां किसानों, पशुपालकों के लिए लाभकारी है, वहीं कुछ सावधानी बरतनी भी जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. केके पांडेय, केवीके प्रभारी, काफलीगैर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें