फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बढ़ रहा खतरा, दहशत में कट रहे ग्रामीणों के दिन

Sat, 08 Jul 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के रिखाड़ी गांव के सात परिवारों का खतरा बढ़ता जा रहा है। निर्माणाधीन सड़क से भूस्खलन के चलते मलबा और पत्थर घरों की पास गिर रहे हैं। इससे सात परिवार और शिक्षण संस्थान खतरे की जद में है। लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में लगातार देरी हो रही है और सुरक्षा के इंतजाम भी पुख्ता नहीं है। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से ग्रामीण डरे-सहमे हैं। ग्रामीणों ने अपना दर्द सांझा करते हुए शासन-प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन



निर्माणाधीन हरकोट सड़क में भूस्खलन से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर गिर रहे हैं। जिस जगह पर सड़क टूट रही है, उसके ठीक नीचे हमारे घर हैं। पास ही प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं। घर के पास तक पत्थर गिर रहे हैं जिससे खतरा बढ़ता जा रहा है। - प्रकाश सिंह टाकुली, ग्रामीण रिखाड़ी
- हरकोट मोटर मार्ग पर जहां भूस्खलन हो रहा है, उसके ठीक नीचे हमारे घर हैं। खड़ी पहाड़ी से अगर पत्थर और मलबा गांव में गिरेगा तो काफी नुकसान हो सकता है। - सुरेश राम, ग्रामीण रिखाड़ी
विज्ञापन


- सड़क पर भूस्खलन होने के बाद से रात-दिन खतरा बना हुआ है। बारिश होते ही डर लगने लगता है। शासन-प्रशासन को जल्द इसका संज्ञान लेना चाहिए। - देवकी देवी, ग्रामीण, रिखाड़ी
- हरकोट मोटर मार्ग से हो रहे भूस्खलन और धीमी निर्माण गति की संबंधित विभाग से जानकारी ली जाएगी। ग्रामीणों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। - सुरेश गढि़या, विधायक, कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें