फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर-अल्मोड़ा एनएच जल्द होगा डबल लेन

Sun, 24 Dec 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद बागेश्वर से कनगाड़छीना तक 35 किमी हिस्से में बागेश्वर-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग को डबल लेन करने की तैयारी शुरू हो गई है। चौड़ीकरण की टेंडर प्रक्रिया निपट गई है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एनएच डबल बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया निपटने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग डिवीजन रानीखेत ने सड़क चौड़ीकरण की कवायद शुरू कर दी है। पहले चरण में नगर के बिलौना से कनगाड़छीना तक 35 किमी हिस्से में सड़क को डबल लेन बनाया जा रहा है। चौड़ीकरण के बाद सड़क की चौड़ाई 10 से 11 मीटर हो जाएगी।
अब तक एनएच सिंगल लेन है। कई स्थानों पर सड़क का चौड़ाई काफी कम है। सड़क सिंगल लेन होने के कारण वाहन संचालन में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क चौड़ीकरण के बाद आवागमन सुविधाजनक हो जाएगा। दूसरे चरण में कनगाड़छीना से अल्मोड़ा के लिए सड़क डबल लेन बनेगी। बागेश्वर से पिथौरागढ़ जिले के चौकोड़ी तक सड़क को डबल लेन बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन


जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू

बागेश्वर। टेंडर प्रक्रिया निपटने के बाद एनएच डिवीजन रानीखेत ने जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी है। एनएच के 12 मीटर के दायरे में आने वाली जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। इसके लिए चिह्नीकरण का काम शुरू हो गया है। संवाद

पहले चरण में बागेश्वर के बिलौना से कनगाड़छीना तक 35 किमी सड़क को डबल लेन बनाया जा रहा है। चौड़ीकरण में आ रहे पेड़ों का पातन होना है। अगले 3-4 महीने के भीतर चौड़ीकरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


-महेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, एनएच डिवीजन रानीखेत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें