फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: लाइन बिछाने को लेकर एसडीओ और ग्रामीणों के बीच विवाद

Sun, 24 Dec 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। यूपीसीएल के एसडीओ और पनौरा के ग्रामीणों के बीच लाइन बिछाने को लेकर हुआ विवाद रविवार को कपकोट थाने पहुंच गया। दोनों पक्षों की आपसी सहमति के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन

रविवार सुबह पनौरा के ग्रामीण कपकोट थाने पहुंच गए। लोगों ने कहा कि यूपीसीएल के एसडीओ ने ग्राम प्रधान और ग्रामीणों के साथ अभद्रता की। ग्रामीण एसडीओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि उनके खेतों से बिजली की लाइन बिछाई जा रही है। खेतों को नुकसान हो रहा है। थाने में मौजूद यूपीसीएल के एसडीओ सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्होंने किसी के साथ अभद्रता नहीं की।
बैड़ा-मझेड़ा पंपिंग पेयजल योजना के लिए बिजली की लाइन बिछाने में पनौरा के ग्रामीण बाधा डाल रहे हैं। उनका कहना था कि बिजली के पोल लगाने के लिए खोदे गए गड्ढों में ग्रामीणों ने मिट्टी भर दी। दोनों पक्षों में थाने में गहमागहमी हुई। बाद में कुछ लोगों के बीचबचाव के बाद दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक भट्ट ने कहा कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें