फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: आठ महीने से क्षतिग्रस्त काफलीगैर-जांठा सड़क को मरम्मत का इंतजार

Wed, 09 Apr 2025 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
काफलीगैर (बागेश्वर)। पिछले साल मानसून काल में काफलीगैर-जांठा मार्ग की सुरक्षा दीवार और पैरापिट क्षतिग्रस्त हो गए थे। अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। दीवार टूटने से ग्रामीणों की पेयजल लाइन को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वर्ष 2021 में 1,56,15,000 रुपये की लागत से जांठा गांव के लिए तीन किमी लंबी सड़क का निर्माण किया गया था। पिछले साल अगस्त में भारी बारिश के दाैरान भू-धंसाव की चपेट में आने से किमी एक में सड़क टूट गई। सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ-साथ पैरापिट को भी नुकसान हुआ। दरार पड़ने के कारण सड़क संकरी भी हो गई। ग्रामीण लगातार सड़क को दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ठीक मोड़ के बाद सड़क टूटी है। इस कारण वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। पीएमजीएसवाई के एई कुंदन चौहान ने बताया कि दैवीय आपदा मद में सड़क की मरम्मत का प्रस्ताव बनाकर शासन को बनाकर भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू करा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें