फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: सीएम धामी के वर्चुअल शुभारंभ के बाद चलेगी हेली सेवा

Thu, 06 Mar 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित होने वाली देहरादून और हल्द्वानी की हेली सेवा के लिए ट्रायल को डीजीसीए की मंजूरी मिल गई है। आगामी सात मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वर्चुअल शुभारंभ के बाद लोगों को सेवा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

हेली सेवा का लाभ उठाने के लिए जिलेवासियों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 फरवरी को ट्रायल और 28 से नियमित उड़ान शुरू होनी थी। मौसम खराब होने से इन तिथियों पर ट्रायल नहीं हो सका।
मौसम साफ होने के बाद तीन मार्च को ट्रायल किया गया। ट्रायल के बाद पांच मार्च से सेवा सुचारू होने की बात कही गई थी लेकिन बुधवार के दिन भी लोगों को सुविधा नहीं मिली। एसडीएम जितेंद्र वर्मा ने बताया कि तकनीकी टीम ने ट्रायल के बाद मेलाडुंगरी हेलीपैड से देहरादून और हल्द्वानी के लिए हेलीसेवा के संचालन को अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सीएम धामी के वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। लोग हेलीपैड से ऑफलाइन टिकट बुकिंग भी करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें