फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज वज्यूला में बनेगा स्वकेंद्र

Tue, 17 Dec 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। सीबीएसई पैटर्न पर संचालित हो रहे जिले के राजकीय इंटर कॉलेज को अगले साल स्वकेंद्र की सुविधा मिलने की संभावना है। यह सुविधा पाने वाला वज्यूला जिले का तीसरा विद्यालय होगा। इससे पूर्व राइंका सूपी और स्यांकोट में ही स्वकेंद्र की सुविधा है।
विज्ञापन

जिले के छह विद्यालयों को अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनाया गया है। इन विद्यालयों में राइंका सूपी, स्यांकोट, भटखोला, सानिडियार, वज्यूला और अमस्यारी शामिल हैं।
सीबीएसई पैटर्न पर संचालित इन विद्यालयों में से चार स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं समीपवर्ती सीबीएसई केंद्र में कराई जाती हैं। हालांकि राइंका सूपी और स्यांकोट के दूरस्थ होने और आसपास केंद्र की व्यवस्था नहीं होने के कारण इन विद्यालयों को स्वकेंद्र की सुविधा प्राप्त थी।
विज्ञापन

अब राइंका वज्यूला में भी स्वकेंद्र खोलने की कवायद चल रही है। स्कूल प्रधानाचार्य दीपक आर्य ने बताया कि पिछले दो साल से स्कूल को स्वकेंद्र बनाने के लिए प्रयास चल रहे थे। सीबीएसई की ओर से इस बाबत छात्रसंख्या और अधिक जानकारी मांगी गई है। हालांकि अब तक स्वकेंद्र बनाए जाने का ऑफिशियल पत्र नहीं मिला है। उम्मीद है बोर्ड परीक्षा तक स्वकेंद्र बना दिया जाएगा।
इधर, सीईओ जीएस सौन ने बताया कि केंद्र निर्धारित करना सीबीएसई बोर्ड का काम है। फिलहाल जिले के दो विद्यालयों में स्वकेंद्र की सुविधा है। नया स्वकेंद्र बनाने को लेकर उनके पास जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें