फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जैव विविधता को बनाए रखने के लिए 105 हेक्टेयर में होगा पौधरोपण

Thu, 22 May 2025 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जैव विविधता संरक्षण के लिए वन विभाग मानसूनकाल में 105 हेक्टेयर में पौधरोपण करेगा। इसके लिए वन विभाग ने कार्य योजना बना दी है। जल्द ही जिले भर के अलग-अलग वन रेंजों और ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके अलावा वन विभाग अभियान चलाकर लोगों को जैव विविधता का महत्व भी बताएगा। लगातार हो रहे निर्माण कार्यों के कारण जंगलों का कटान हो रहा है। इसका असर सीधा जैव विविधता पर पड़ रहा है। वन विभाग जैव विविधता बनाए रखने और जंगलों का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए मानसूनकाल में 105 हेक्टेयर में पौधरोपण का कार्य करेगा। विभाग इसमें चारा प्रजाति, भूस्खलन रोकने वाली वाले बांस, इमारती लकड़ी की प्रजाति का रोपण करेगा। डीएफओ ध्रुव मर्तोलिया का कहना है कि पौधरोपण के साथ-साथ स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें