फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में बीएसएनएल की संचार सेवा छह घंटे ठप

Thu, 22 May 2025 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। बीएसएनएल की संचार सेवा के छह घंटे बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। संचार सेवा ठप होने से सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहे। लोगों ने बीएसएनएल से शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को शाम तीन बजे बाद बीएसएनएल की संचार सेवा ठप रहने से 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बागेश्वर में छह घंटे तक सेवा बाधित रहने से कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ा। सर्वाधिक दिक्कतें सरकारी कार्यालयों और साइबर कैफे में काम कराने के लिए आए लोगों को उठानी पड़ीं। बीएसएनएल के डीई आशीष निगम ने बताया कि इंटरनेट सेवा बाधित हुई थी जिसे ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। जल्द सेवा सुचारू हो जाएगी। आए दिन बीएसएनएल की संचार सेवा बाधित होने से लोगों को आक्रोश है। उन्होंने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें