फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: कपकोट के गांवों को मिली सौगात, जल्द लगेंगे फोर जी मोबाइल टावर

Tue, 27 May 2025 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के संचार विहीन गांवों के लिए अच्छी खबर है। ब्लॉक के बिचला दानपुर, कनलगढ़ घाटी और रेवती घाटी के गांवों के लिए पांच नए मोबाइल टावर लगाने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द क्षेत्रवासी मोबाइल पर बात करने के साथ-साथ इंटरनेट सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्र की रेवती घाटी के बड़ेत, हरसिंग्याबगड़, नौकोड़ी, कनलगढ़ घाटी के जगथाना, नान कन्यालीकोट, बैसानी, सुमटी समेत कई गांव संचार सुविधा से वंचित हैं। ग्रामीणों को मोबाइल पर बात करने के लिए कभी पहाड़ों की दौड़ लगानी पड़ती है तो कभी दूसरे गांव जाना पड़ता है। बिचला दानपुर के भनार गांव में भी कई तोकों में मोबाइल के सिग्नल नहीं पकड़ते हैं। क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के संचार सुविधा से वंचित गांवों में टावर लगाने का काम तेजी से चल रहा है।
कपकोट और कांडा क्षेत्र में 29 मोबाइल टावर ऑनलाइन हो चुके हैं। पांच नए टावरों की स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृत टावर भनार गांव के सोयाधार, बड़ेत गांव के बुरमौला, नानकन्यालीकोट, बैसानी और पौंसारी में लगाए जाएंगे। इन टावरों का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के अधिकतर गांव संचार सुविधा से जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें