बागेश्वर। हरसीला में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना के माध्यम से कलेक्शन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। सेंटर बनने से क्षेत्र के किसानों को लाभ मिलेगा।
सोमवार को विधायक सुरेश गढ़िया ने कलेक्शन सेंटर के निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र के किसानों को कलेक्शन सेंटर की दरकार थी। जल्द ही उनका सपना साकार होने वाला है।
रीप के परियोजना अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि 20 लाख रुपये से कलेक्शन सेंटर का निर्माण किया जा रहा है। केंद्र को बनाने में 12 लाख की राशि परियोजना के माध्यम से और बाकी आठ लाख मनरेगा व अन्य मद से खर्च किए जाएंगे। कलेक्शन सेंटर में किसानों के उत्पादों को रखा जाएगा। वहां मंडल अध्यक्ष भूपेश फर्त्याल, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश मेहरा, ग्राम प्रशासक हरीश नेगी, बीडीओ ख्याली, प्रेम सिंह कोरंगा, गुड्डू पाठक आदि मौजूद रहे। संवाद