फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मोबाइल छोड़कर किताबों की ओर होगा बच्चों का रुझान

Tue, 14 Jan 2025 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। प्राइमरी स्कूल के छात्र-छात्राओं में पढ़ने की आदत को बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने अनूठी पहल शुरू की है। बागेश्वर ब्लॉक के प्राइमरी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को शनिवार को पुस्तकालय से किताबें लेना अनिवार्य हो गया है। छात्र-छात्राएं मनोरंजन के लिए मोबाइल पर निर्भर होने की बजाय अलग-अलग किताबों का सहारा लेंगे।
विज्ञापन

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रत्येक शनिवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राओं को स्कूल के पुस्तकालय से किताबें बांटी जाती हैं। छात्र-छात्राएं अपनी रुचि के अनुसार किताबों का चयन कर कॉमिक, बाल कहानी, पहेली और अन्य किताबें ले सकते हैं।
सोमवार और मंगलवार को किताबें वापस करने के दौरान छात्र-छात्राओं को किताबों की जानकारी शिक्षकों को देनी होती है। निगरानी के लिए शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय प्रशासन से कार्यक्रम की सूचना, फोटो और वीडियो भी मांगे जाते हैं। विभाग ने बताया कि अभी तक स्कूलों में केवल तीन बार ही कार्यक्रम संचालित किया गया है।
विज्ञापन

इधर, डीईओ बेसिक विनय कुमार ने बताया कि वह बीते नौ साल से तैनाती स्थान पर यह तरीका अपना रहे हैं। वर्तमान में बागेश्वर ब्लॉक के प्राइमरी विद्यालयों में यह प्रयोग किया जा रहा है।
इसके सफल होने पर जिले के सभी विद्यालयों में यह नियम लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राएं पढ़ने और मनोरंजन के लिए भी मोबाइल का प्रयोग कर रहे हैं। छात्र-छात्राओं की इस आदत को बदलने और किताबों से बनाई गई दूरी को कम करने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें