फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 16.30 लाख रुपये से चौफुला-भरड़खेत सड़क में बनेंगे कलमठ

Wed, 13 Aug 2025 11:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र के चौफुला-भरड़खेत सड़क में लोनिवि ने पानी की निकासी और भूस्खलन की रोकथाम के लिए सुरक्षात्मक कार्य करने की कवायद शुरू कर दी है। विभाग 16.30 लाख रुपये से सड़क में कलमठ और सुरक्षा दीवार का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के चौफुला से भरड़खेत को जोड़ने वाली सड़क पर आने वाले गधेरों में कलमठ नहीं होने से गधेरों का पानी सड़क पर फैलता है। बारिश के मौसम में कई गधेरों का पानी और मलबा सड़क पर फैलता है। वाहनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूस्खलन संभावित स्थानों में सुरक्षा दीवार नहीं होने से भूस्खलन का खतरा रहता है। इससे बरसात के मौसम में सड़क के बाधित होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क में कलमठ और सुरक्षा दीवार लगाने की मांग कर रहे थे। अब विभाग ने सड़क में कलमठ और सुरक्षा दीवार का निर्माण करने के लिए निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन

लोनिवि के एई विमल कुमार ने बताया कि कलमठ और सुरक्षा दीवार के लिए निविदा जारी कर दी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें