फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पोथिंग-तोली सड़क के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Sat, 31 May 2025 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील के तोली गांव को पोथिंग सड़क से जोड़ने के लिए सड़क निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। निर्माण में प्रयुक्त 4.28 हेक्टेयर वन भूमि को शासन से विधिवत स्वीकृति मिल चुकी है। अब लोनिवि जल्द सड़क निर्माण की कवायद शुरू करेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के तोली ग्राम पंचायत के लिए बघर कर्मी सड़क से मार्ग का निर्माण तो हुआ लेकिन ग्राम पंचायत के सुलमती, कल्थी और रोपाड़ी तोक को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा था। यहां के ग्रामीणों को दो से चार किमी पैदल चलकर सड़क तक जाना पड़ रहा था। क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। लोनिवि ने पोथिंग-सुलमती-तोली सड़क का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। सड़क निर्माण क्षेत्र वन भूमि में आने से निर्माण की कार्यवाही रुकी हुई थी। अब शासन से निर्माण में प्रयुक्त भूमि के लिए विधिवत स्वीकृति मिल चुकी है। विभाग जल्द सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है।

तोली गांव को जोड़ने के आठ किमी सड़क का प्रस्ताव भेजा था। स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आगणन तैयार कर शासन को भेजा है। बजट का आवंटन होने के बाद निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-अमित कुमार पटेल, ईई लोनिवि कपकोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें