फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 38.05 लाख से चंडिका वार्ड में होंगे निर्माण कार्य

Mon, 05 May 2025 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर पालिका में बोर्ड गठन के बाद वार्डाें में विकास कार्यों के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। पालिका बोर्ड ने अलग-अलग वार्डों में बैठक कर प्रस्तावित कार्याें के लिए निविदा आमंत्रित कर दी है।
विज्ञापन

नगर के कई वार्डों में लंबे समय से बदहाल रास्ते और नालियां लोगों के लिए समस्या का कारण बने हुए थे। लोगों ने बोर्ड गठन के बाद वार्ड में हुई बैठक में विकास कार्यों का प्रस्ताव पालिका को दिया था। अब पालिका ने चंडिका वार्ड वार्ड में एक लाख 90 हजार रुपये से दुग बाजार गली में रास्ते का पुर्ननिर्माण कार्य, एक लाख 50 हजार रुपये से आंबेडकर कॉलोनी में रास्ते का निर्माण, पांच लाख 60 हजार रुपये से ट्रामा सेंटर के पीछे रास्ता निर्माण, छह लाख पचास हजार रुपये से बनखेला में चंदन धामी के मकान से आगे की ओर रास्ते का मरम्मत कार्य, पांच लाख 10 हजार से कांडाधार से महेश चौबे के घर की ओर सीसी मार्ग और खुली नाली का निर्माण कार्य, गाड़गांव में उमेश पाठक के घर के रास्ते में सुरक्षा दीवार, सीसी मार्ग और पाइप लाइन का निर्माण कार्य, आठ लाख 20 हजार रुपये से गाड़गांव में पेयजल के लिए टेंक का निर्माण और टैंक से वार्ड में सार्वजनिक स्टेंड पोस्ट निर्माण कार्य, पांच लाख पांच हजार से भागरथी नाले में अलग-अलग स्थानों पर चैकडैम का निर्माण कार्य की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द इन कार्यों का निर्माण शुरू हो जाएगा।

चंडिका वार्ड में बैठक कर कई विकास कार्याें के प्रस्ताव मांगे थे। अब उनके लिए निविदा आमंत्रित कर दी है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मद यामीन शेख, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें