फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 2.34 करोड़ से होगा मुनार बैंड से सूपी तक सड़क पर डामरीकरण

Sat, 03 May 2025 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट (बागेश्वर)। क्षेत्र के मुनार बैंड से सूपी गांव को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण के लिए बजट की स्वीकृति मिल चुकी है। सड़क में 2.34 रुपये से डामरीकरण होगा। इससे सात गांवों की तीन हजार से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मुनार बैंड से क्षेत्र के सूपी, हरकोट, रिखाड़ी, तरसाल पतियासर, वैछम और झूनी-खलझूनी गांवों को जोड़ने वाली साढ़े छह किमी की सड़क लंबे समय से बदहाल है।
सड़क में डामरीकरण नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों को समस्या का सामना करना पड़ता है। बदहाल सड़क बरसात के दौरान रोखड़ में तब्दील हो जाती है।
सड़क में आवागमन करने वाले वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। क्षेत्र के लोग लंबे समय से सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग कर रहे थे। सड़क की बदहाली को कई बार अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अब सड़क के डामरीकरण और सुधारीकरण के लिए शासन से बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
अब जल्द सड़क में डामरीकरण और सुधारीकरण का कार्य होगा। पीएमजीएसवाई के ईई अंबरीश रावत ने बताया कि सड़क के सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया गतिमान है। जल्द कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें