फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू

Thu, 01 May 2025 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। गिरेछीना- बागेश्वर सड़क पर लोनिवि ने सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए हैं। लंबे समय से लोग सड़क पर सुरक्षात्मक कार्य करने की मांग कर रहे थे। कार्य पूरा होने के बाद आवाजाही सुरक्षित हो पाएगी और बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलेगा। लोनिवि ने जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जिले की सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य शुरू कर दिए हैं। बागेश्वर-गिरेछीना सड़क पर क्रैश बैरियर नहीं होने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मोटरमार्ग जिले के गिरेछीना के अलावा सोमेश्वर से अल्मोड़ा को भी जोड़ता है। अब लोनिवि ने जिला मुख्यालय छोर से सड़क में दुर्घटना संभावित स्थानों में क्रैश बैरियर लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। सड़क में इन दिनों क्रैश बैरियर लगाने का कार्य तेजी से चल रहा है। लोनिवि के एई विजेंद्र मेहरा ने बताया कि विभाग ने दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित किया था। अब बजट मिलने के बाद क्रैश बैरियर लगाए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें